![collages](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/01/collages-696x464.jpg)
आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है। इसे हर वर्ष 24 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाता है। हमारे समाज में शुरु से ही पुरुषों को हर जगह प्राथमिकता दी जाती है। हालाँकि, अब कुछ समय से हालात बदल रहे हैं। अब महिलाएँ भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। अब तो यह भी कहा जा सकता है कि महिलाएँ पुरुषों से आगे निकल गई हैं। हमारे समाज में ऐसे बहुत से उदाहरण देखने को मिल जाएंगे, जहाँ पर यह बात सटीक बैठती है। आज राजनीति, खेल, सिनेमा, शिक्षा, सेना, आदि ऐसे कितने ही क्षेत्र हैं, जहाँ नारियाँ पुरुषों से आगे निकल चुकी हैं तथा देश-दुनिया में अपना परचम लहरा रही हैं। जहाँ बेटियों को पैदा होते ही मार दिया जाता था, वहीं अब बेटियों का आदर किया जाने लगा है। लेकिन, अभी भी हमारे समाज में बहुत सी कुरीतियाँ हैं, जिन्हें दूर किया जाना बहुत जरुरी है।