
आज भीमा कोरेगांव युद्ध की 202वीं बरसी है। आज ही के दिन सन् 1817-18 में महाराष्ट्र के पुणे से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित भीमा कोरेगांव में ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठाओं के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध में बहुत से लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। उन शहीदों की याद में हर साल 1 जनवरी को उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। कुछ साल पहले यहाँ पर आयोजन के दौरान अराजक तत्वों ने हंगामा किया था, इसको ध्यान में रखते हुए राज्य पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।