आज फरहान का जन्मदिन

बॉलीवुड़ अभिनेता फरहान अख्तर का आज 46वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन सन् 1974 में मुंबई में हुआ था। फरहान अभिनेता होने के साथ-साथ एक गायक, निर्माता, निर्देशक और लेखक भी हैं। उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में सहायक निर्देशक का काम करना शुरू कर दिया था। फरहान की पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ सफल हुई थी और इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता।