आज निर्भया कांड की बरसी

आज 16 दिसंबर को निर्भया कांड के सात साल पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक निर्भया को न्याय नहीं मिला है। अभी भी वारदात में शामिल दोषियों को सजा देने के लिए जद्दोजहद जारी है। इस घटना के बाद भी देश में ऐसी घिनौनी घटनाएँ लगातार हो रही हैं। उन्नाव और हैदराबाद के बाद अब फतेहपुर में भी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें लड़की को रेप के बाद जिंदा जला दिया गया। इसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चिकित्सकों के मुताबिक, पीड़िता हादसे में 95% तक जल गई है, जिससे उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।