आज जावेद अख्तर का जन्मदिन

आज बॉलीवुड़ के बेहतरीन लेखक और गीतकार जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन है। उनका जन्म 17 जनवरी सन् 1945 को ग्वालियर में हुआ था। जावेद के पिता जाँ निसार अख्तर प्रसिद्ध शायर और माता सफिया अख्तर उर्दू लेखिका थीं। वे अभिनेत्री शबाना आज़मी के पति और अभिनेता फरहान अख्तर के पिता हैं। जावेद को उनके योगदान के लिए 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है। भारत सरकार ने उन्हें 2007 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था।