आज गुरु नानक देव जी की 553वीं जयंती

आज कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) है। आज गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev ji) की 553वीं जयंती है। इसलिए आज पूरे देश में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी का जन्म पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत में तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था। जो आज ननकाना साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। यह सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। आज गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है।

पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जी की जयंती मनाई जाती है। इस पवित्र दिन को गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि सिख धर्म को मानने वालों के लिए यह दिन बहुत खास होता है। इस दिन सिखों द्वारा बड़े पैमाने पर कई कार्यक्रम और नगर कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। इस दिन प्रभात फेरी भी निकाली जाती है। लोग इस दिन गुरुद्वारों में भी सेवा करते हैं।