आज कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन

देश की पहली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। वहीं, राहुल गाँधी आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के नारों के साथ गुवाहाटी में एक विशाल रैली का नेतृत्व करेंगे। दूसरी तरफ लखनऊ में प्रियंका गाँधी एक रैली को संबोधित करेंगी।