आज कपिल देव का जन्मदिन

भारतीय क्रिकेट के महानतम ऑलराउंडर कपिल देव का आज 61वां जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन वर्ष 1959 में चंडीगढ़ में हुआ था। कपिल देव ने अपने खेल जीवन में गेंद और बल्ले दोनों से जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार वर्ष 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीता था। शीघ्र ही कपिल देव के जीवन पर आधारित फिल्म ‘83’ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।