आइए जानते हैं कि ठंड में किन चीजों को खाना चाहिए

ठंड में लोग खान-पान के मामले में ध्यान नहीं देते। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। ठंड में गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। सही खान-पान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और बीमारियों का खतरा भी टलेगा। वरना छोटी सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है। आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं-

लहसुनः

रोजाना खाली पेट लहसुन की 1-2 कली खाना चाहिए या फिर खाने के दौरान सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी में होने वाले अतिक्रमण का खतरा नहीं रहता।

शकरकंदः

ठंड में नाश्ते या फिर हल्की भूख लगने पर शकरकंद का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। शकरकंद को उबाल कर, उस पर काला नमक या दालचीनी का पाउडर डालकर खाना चाहिए। सर्दी में इसका रोजाना सेवन किया जा सकता है। इससे ठंड में होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है।