अपने देश वापिस लौटे 445 बांग्लादेशी

असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) आने के बाद से भारत में रह रहे करीब 445 बांग्लादेश के नागरिक वापिस बांग्लादेश लौट गए हैं। यह जानकारी बॉर्डर गार्डस् बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख शफीनुल इस्लाम ने दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने बांग्लादेश लौट रहे करीब 300 से अधिक लोगों को पर्याप्त दस्तावेज के अभाव में गिरफ्तार किया था। हम भी भारत से लौटने वाले बांग्लादेशियों को अवैध रुप से भारत जाने के कारण रोज पकड़ते हैं।