![अनु](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2020/01/अनु-696x464.jpg)
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और इंडियन आइडल कार्यक्रम के पूर्व जज अनु मलिक को अब राहत मिली है। उनके खिलाफ चल रहे छेड़-छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिलहाल बंद कर दिया है। आयोग को उनके खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। कुछ समय पहले गायिका सोना महापात्रा ने अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद अनु को इंडियन आइडल कार्यक्रम से हटना पड़ा था।