अद्भुत सूर्य ग्रहण

आज दशक का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह भारत के कई शहरों में दिखाई दे रहा है। सुबह 8 से शुरु होकर दोपहर 1:30 बजे तक इसका असर रहेगा। देश के अलग-अलग शहरों में इसका नजारा बिल्कुल अलग-अलग दिखाई दे रहा है। यह पूर्ण नहीं, बल्कि आंशिक रुप से दिखाई देने वाला सूर्य ग्रहण है। वैज्ञानिकों ने इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ नाम दिया है। आज अमावस्या है, इस कारण एक विशेष संयोग भी बन रहा है।