राष्ट्रपति कलाम के निधन पर देशभर में शोक की लहर

पूर्व राष्ट्रdr-kalam-and-dr-jitendra-singh-542afe7b3a1e0_exlstपति एपीजे अब्दुल कलाम का दिल का दौरा पड़ने से शिलांग के एक अस्पताल में निधन हो गया। ये खबर मिलते ही देशभर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। केंद्र सरकार ने उनके निधन पर 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि राष्ट्र ने एक ऐसा बेटा खो दिया है जो अपने जीते जी जनता का राष्ट्रपति था और वह मृत्यु के बाद भी वही बना रहेगा।

राष्ट्रपति मुखर्जी� ने कहा है कि वे एक वैज्ञानिक, प्रशासक, शिक्षाविद् और लेखक के रूप में तथा विज्ञान, नवोन्मेष के प्रति अपने जुनून के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कलाम साहब के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि मैंने व्यक्तिगत जीवन में एक बड़ा मार्गदर्शक बताया है। उन्होंने कहा कि कलाम साहब के जाने से जो क्षति हुई उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि देश ने आज अपना एक बड़ा प्रभावी व्यक्तित्व खो दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए एक शून्य छोड़ दिया है। कलाम जी देश के महज राष्ट्रपति ही नहीं रहे बल्कि एक रोल मॉडल और देश का बड़े व्यक्तित्व रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। उन्होंने हमारे देश में रक्षा प्रौद्योगिकियों में आत्म निर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, “डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से गहरा दुख पहुंचा। वे बहुमुखी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपनी गर्मजोशी और बुद्धिमत्ता से एक देश के दिलोदिमाग को जीत लिया था।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर संदेश में कहा, “बहुत दुखद खबर। मेरा उनसे खास लगाव था। वे देश के प्रिय बेटों में से एक थे और मेरे भी प्रिय थे।”
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूर्व राष्ट्रपति कलाम के अचानक निधन पर गहरा दुख जताया। उनका निधन आईआईएम के छात्रों के बीच बोलने के दौरान हुआ।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि कलाम साहब के निधन की खबर सुनकर हमें धक्का लगा और चोट पहुंचा। उनके निधन से राष्ट्र को नुकसान पहुंचा। मैं आरजेडी की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

आध्यात्मिक नेता श्रीश्री रविशंकर ने कहा, “डा. कलाम को भारतीय शास्त्रीय संगीत से गहरा लगाव था। उन्होंने एक बार मुझे सुझाव दिया था कि वे और मैं एक साथ वीणा वादन करें।”