यमुना एक्सप्रेसवे में जमीन घोटाला

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे निर्माण में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पूर्व सीईओ पी.सी.गुप्ता समेत 21 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जाँच शुरु कर दी है। इन सब पर आरोप है कि इन्होंने मथुरा में एक्सप्रेसवे की जमीन को सस्ते दामों पर ₹85 करोड़ में खरीदा था, जिससे सरकार को करीब ₹126 करोड़ का नुकसान हुआ था।