महाराष्ट्र में भाजपा को सरकार बनाने की चुनौती

शिवसेना ने भाजपा के नेता सुधीर मनगंतीवार के बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर महाराष्ट्र में 7 नवंबर तक सरकार नहीं बनी तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। शिवसेना ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करे। महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो जाएगा।