स्पेन की राजधानी में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के 25वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में मणिपुर की 8 वर्षीय लड़की लिसीप्रिया कंगुजम ने भारत की तरफ से हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में दुनिया भर के नेता शामिल हुए थे। धरती पर बदलते जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरे को बताने और उसके खिलाफ एक अभियान शुरु करने की वजह से लिसीप्रिया को भारत की ग्रेटा कहा जाने लगा है। लिसीप्रिया से प्रभावित होकर स्पेन सरकार ने उनका सारा खर्च उठाने का ऐलान भी किया था।