सोमवार को भारत की राजधानी दिल्ली में उत्तर भारत का पहला गार्बेज कैफे खुल गया। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने यह कैफे द्वारका सेक्टर-23 के एक मॉल में खोला है, जिसमें प्लास्टिक कचरे के बदले लोगों को मुफ्त नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है। अगर आप भी अपने घर का खराब प्लास्टिक कूड़ेदान में फेंक देते हैं तो अब इसे जमा करना शुरू कर दें, क्योंकि अब आपको इस प्लास्टिक के बदले मिल सकता है, मुफ्त खाना।