नेहा कक्कर की दरियादिली

इंडियन आईडल की जज, बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कर इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसके एक शो में नेहा की दरियादिली देखने को मिली। उन्होंने शो में आए एक दमकल कर्मी बिपिन गणत्रा की कहानी सुनकर उन्हें ₹2 लाख देने का ऐलान किया। उनको पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। 71वें गणतंत्र दिवस के लिए इंडियन आइडल ने एक विशेष शो तैयार किया। इस खास मौके पर पुलिस, सुरक्षा तथा दमकल कर्मियों और सेना के जवानों को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया, जहाँ प्रतियोगियों ने उनके सम्मान में गाने गाए।