
नाइजीरिया के समुद्री तट के पास से 3 दिसंबर को हांगकांग के एक जहाज़ से समुद्री लुटेरों ने 18 भारतीय नागरिकों को अगवा कर लिया था। इसके बाद नाइजीरिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मसले पर नाइजीरियन सरकार से मदद माँगी थी। रविवार को भारतीय उच्चायोग ने बताया कि इन सभी 18 लोगों को छुड़ा लिया गया है।