आज देश के नए भारतीय थल सेनाध्यक्ष मुकुंद नरवाणे ने एक प्रेस वार्ता में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वप्रथम है, इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारी संसद यह मानती है कि समूचा कश्मीर हमारा है। अगर संसद चाहे तो हम पीओके पर कार्रवाई कर सकते हैं। देश की रक्षा के लिए सियाचिन बहुत महत्वपूर्ण है। सीडीएस के बनने से हम पहले से मजबूत हो गए हैं।