दौड़ कर बनाएँ सेहत

आज के तनाव भरे माहौल को कम करने के लिए लोग अकसर व्यायाम का सहारा लेते है। क्या आप जानते है कि व्यायाम के अलावा दौड़ना भी शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है? दौड़ने से फेफड़ों को मजबूती मिलती है, साथ ही शरीर पर बदलते मौसम का प्रभाव भी अधिक नहीं पड़ता। एक रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग दौड़ लगाते हैं वे दूसरों की अपेक्षा तनाव से जल्दी बाहर आ जाते हैं। इसके अलावा दिल मजबूत और रक्त चाप नियंत्रण में रहता है, साथ ही शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है। वहीं, नियमित रुप से दौड़ लगाने से आत्मविश्वास में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होती है। इस प्रकार अगर आप व्यायाम नहीं कर पाते हैं तो दौड़ लगाकर अपने आपको स्वस्थ व मजबूत रख सकते हैं।