
दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। ये चुनाव 8 फरवरी, 2020 को होंगे। इसके लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 21 से 24 जनवरी तक नामांकन किया जा सकता है। इन चुनावों के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। अभी हुई एक प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने यह जानकारी दी। दिल्ली में कुल 70 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए 2,689 जगहों पर मतदान होंगे और 13,757 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 1 करोड़ 46 लाख मतदाता इसमें हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही दिल्ली में अब चुनाव आचार संहिंता लागू हो गई है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी तक ही है।