
दिल्ली में चल रहे नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन को मद्देनज़र रखते हुए पुलिस ने लाल किले के आस-पास के क्षेत्र में धारा 144 लगा रखी थी। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद हजारों लोग लाल किले पर इकट्ठा हो गए। कई संगठनों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसमें स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।