दाऊद का करीबी पुलिस की गिरफ्त में

भारत के सबसे बड़े वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम के करीबी एजाज लकड़वाला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस एजाज को पटना से गिरफ्तार करके मुंबई लाई है। एजाज की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, क्योंकि उस पर दिल्ली और मुंबई दोनों जगह कुल 25 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, रंगदारी, वसूली और फिरौती के मामले शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही एजाज की बेटी को भी गिरफ्तार किया था।