
सोमवार को झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (जेडीयू) महागठबंधन ने 47 सीटें जीत कर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा को मात्र 25 सीटें ही मिलीं और झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) को 3 सीटें प्राप्त हुईं। इसके अलावा आजसू को 2 और अन्य को 4 सीटें मिलीं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास 24 साल बाद हार गए। जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।