जमैका की सुंदरी बनीं मिस वर्ल्ड़

ब्रिटेन में शनिवार को संपन्न हुई ‘मिस वर्ल्ड़’ प्रतियोगिता 2019 में जमैका की 23 वर्षीय सुंदरी टोनी एन. सिंह ने सफलता हासिल की। इस प्रतियोगिता में 120 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। टोनी ने अंतिम सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं ऐसी महिलाओं का नेतृत्व कर रही हूँ, जो दुनिया में बदलाव ला रही हैं। फ्रांस की ओपेली मेजीनी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सुमन रॉव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सुमन को इसके साथ ही ‘मिस वर्ल्ड़ एशिया’ का खिताब भी दिया गया।