
आज उच्चतम न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम को जमानत दे दी है। वे पिछले कई दिनों से तिहाड़ जेल में बंद थे। उन पर आईएनएक्स मीडिया के मामले में धन-शोधन का आरोप है। कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत मिली है, जैसे वे मीडिया से बात नहीं कर सकते और सबूतों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकते।