
ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत रेणु पॉल को भारत सरकार ने वापिस बुला लिया है। रेणु वहाँ ₹15 लाख प्रति महीने के हिसाब से घर के किराये का भुगतान कर रही थीं। उन पर वित्तीय गड़बड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप भी हैं। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने उन्हें 9 दिसंबर को मुख्यालय में स्थानांतरित कर 30 दिसंबर तक वापिस भारत लौटने का आदेश दिया था। साथ ही उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों के इस्तेमाल पर भी तुरंत प्रतिबंध लगा दिया था।