
देश की राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का जहर बुरी तरह घुल चुका है। इससे निपटने के लिए एक नया तरीका सामने आया है। दिल्ली के साकेत में एक शख्स ने ऑक्सी बार खोला है। इस बार में आप 15 मिनट तक शुद्ध ऑक्सीजन ले सकते हैं। यह अलग-अलग तरह के सात फ्लेवर्स में उपलब्ध है। यह बार वातावरण के दबाव को नियंत्रित कर ग्राहकों को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कराता है। इससे खतरनाक और संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। इस ऑक्सीजन से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। साथ ही खून में मिले जहरीले तत्वों का खात्मा भी होता है और अवसाद से लड़ने में मदद मिलती है। यह बार दक्षिणी दिल्ली के साकेत में सलेक्ट सिटी वॉक मॉल में है। यहाँ आप कम से कम 299 रुपये में 15 मिनट तक फ्लेवर्ड शुद्ध ऑक्सीजन ले सकते हैं।