ऐसा गिरजाघर, जहाँ नहीं मनेगा क्रिसमस

आज दुनिया भर में ईसा मसीहा के जन्मदिवस पर क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। इससे अलग एक ऐसा भी गिरजाघर है जहाँ इस साल क्रिसमस नहीं मनाया जाएगा। यह है फ्रांस के पैरिस शहर का ऐतिहासिक नोट्रेडेम गिरजाघर। यहाँ इस साल अप्रैल महीने में भयानक आग लग गई थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था। फिलहाल गिरजाघर में मरम्मत का काम चल रहा है। इस वजह से इस बार क्रिसमस के अवसर पर पास ही के सेंट जेरमेन ऑक्सोरियस गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।