
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुरे फंसे गए हैं। सीबीआई ने गुरुवार को वीरभद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज कर लिया है। वीरभद्र सिंह पर केंद्र में स्टील मंत्री रहते हुए 6.1 करोड़ रूपये की अतिरिक्त संपत्ति बनाने का आरोप है। सीबीआई ने वीरभद्र सिंह के परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। इससे पहले भी वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं। अभी हाल ही में वीरभद्र सिंह को बहुचर्चित सीडी मामले से हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राहत दी थी। लेकिन अब एक बार फिर उनपर मुसीबत टूट पड़ी है।