
आज साल 2020 का दूसरा प्रदोष-व्रत है। आज बुधवार है, इसलिए प्रदोष-व्रत पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष-व्रत कहा जाएगा। पंचांग के अनुसार प्रदोष-व्रत हर महीने में दो बार आता है, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। यह व्रत त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। आज के दिन शिवजी की पूजा करने से सब लोगों की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। इस साल का पहला व्रत 8 जनवरी को था।