आज सईद ज़ाफरी का जन्मदिन

बॉलीवुड़ के दिवंगत अभिनेता सईद ज़ाफरी का आज 91वां जन्मदिन है। उनका जन्म पंजाब में आज ही के दिन सन् 1929 में हुआ था। भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी वह हम सब के दिलों पर राज करते हैं। सईद ज़ाफरी अभिनेता होने के साथ-साथ पत्रकार और मिमिक्री कलाकार भी थे। इसके साथ-साथ वे उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में अपने अच्छे उच्चारण के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड और ब्रिटिश सिनेमा में भी काम किया। सईद ज़ाफरी को उनके काम के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।