
आज मशहूर शायर और फिल्म जगत की महान हस्ती कैफ़ी आजमी की 101वीं जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन 14 जनवरी 1919 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे मशहूर अभिनेत्री शबाना आज़मी के पिता थे। कैफ़ी जी का फिल्म जगत में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अनेक गीतों को लिखा, जो बड़े ही मशहूर हुए। इसके अलावा उन्होंने बहुत-सी नज्मों की रचना भी की। कैफ़ी जी के योगदान को इस बात से आंका जा सकता है कि आज गूगल ने उनके नाम से एक डूडल भी बनाया है। उनकी द्वारा लिखी गई रचनाएँ इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।