अपना पेट रखें ठीक

हमारे शरीर में सबसे ज्यादा बीमारियाँ पेट से ही फैलती हैं। कई लोग काम के कारण लंबे समय तक कुछ भी नहीं खाते हैं या खाते समय इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, कि क्या खा रहे हैं। इससे पेट खराब होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में सवाल यह आता है कि पेट से जुड़ी इन समस्याओं से कैसे छुटकारा पाया जाए।

  • रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन पेट की जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसको खाने से संक्रमण से राहत मिलती है।
  • केला पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर पेट में कीड़े हो जाएं या फिर पेचिस तो केला खाना बहुत फायदेमंद होता है।
  • अदरक पेट में होने वाली किसी भी तरह की समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। एक टुकड़ा अदरक कूट लें और उसमें थोड़ी सी काली मिर्च औरएक चुटकी हींग पीसकर डाल लें। अच्छी तरह से मिलाकर खाएँ। खाने के तुरंत बाद ही 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करने से आपके पेट का दर्द ठीक हो जाएगा।
  • पेट खराब होने पर पपीते का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है।

 

तो इन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपना पेट ठीक रख सकते हैं।