डोपिंग में फँसी भारतीय भारोत्तोलक

इस साल 34वें नेशनल चैम्पियनशिप के दौरान भारोत्तोलक सीमा के डोप टेस्ट का नतीजा आ गया है, जिसमें वे असफल हो गई हैं। इसके बाद सीमा पर 4 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने इसकी जानकारी दी है। सीमा के नमूने में जो पदार्थ पाए गए हैं, वो नाडा ने प्रतिबंधित कर रखे हैं। सीमा ने 2017 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीता था।