कर्नाटक में भाजपा की भारी जीत

भाजपा के लिए साख का सवाल बने कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। कुल 15 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के खाते में केवल 2 सीटें ही आई हैं तथा एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य में समर्थन हासिल कर लिया है। राज्य की 222 विधानसभा सीटों में से अब भाजपा के पास 117 सीटें आ गई हैं। वहीं, कांग्रेस की 68, तो जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के पास 34 सीटें हैं।