
अक्सर बासी खाने या बाहर के तले-भुने खाने से आपको पेट से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती हैं। इस वजह से उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं। ऐसा किसी भी मौसम में हो सकता है, लेकिन सर्दियों में यह ज्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है। आइए, हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुस्खे, जिसको अपनाकर आप ठीक हो सकते हैं-
- दस्त के दौरान पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है, इसलिए भारी भोजन लेने से परहेज करना चाहिए। मूँग की दाल की खिचड़ी या दलिये का सेवन करें।
- दही में मौजूद बैक्टीरिया पाचन तंत्र को सुधारने में मदद कर सकते हैं। दही माइक्रोबियल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। दस्त लगने के दौरान दिन में 2-3 बार दही का सेवन किया जा सकता है।
- अदरक को पीसकर एक घोल बना लें। इसे गर्म पानी में शहद मिलाकर सेवन करने से पेट की बीमारियाँ ठीक हो जाएंगी।
- पुदीने के पत्तों को पीसकर इसको पीएँ। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र ठीक हो जाएगा।
इन उपायों को करने से आप अपनी पेट से जुड़ी बीमारियाँ ठीक कर सकते हैं।