
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले बिहार में राजद को एक बार फिर झटका लगा है। भभुआ से राजद विधायक भरत बिंद ने भी पाला बदल लिया है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान वह सत्ता पक्ष के पास जाकर बैठ गए। जिसके बाद अब यह साफ हो गया है कि वह एनडीए में शामिल हो गए हैं। भरत बिंद 2020 में राजद में शामिल हुए थे। इससे पहले वह बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के बिहार प्रमुख थे। राजद के प्रह्लाद यादव, चेतन आनंद, वीणा देवी, संगीता देवी और भरत बिंद (Prahlad Yadav, Chetan Anand, Veena Devi, Sangeeta Devi and Bharat Bind) एनडीए में शामिल हो गये हैं।