नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास

मशहूर गजल गायक पंकज उधास (Famous Ghazal singer Pankaj Udhas) का निधन हो गया। उनका निधन सोमवार को 72 साल की उम्र में मुंबई में हुआ। वह लंबे समय से बीमार थे। उधास परिवार के परिवार ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। एक बयान में उन्होंने कहा, “बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी, 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं.” यह खबर से कई लोगों के झटका लगा है।

गायक सोनू निगम उनकी मौत पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले लोगों में से है। सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “मेरे बचपन का सबसे अहम हिस्सा आज खो गया। श्री पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा। यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे। जीवन का हिस्सा होने के लिए आपका शुक्रिया। शांति।”