
आज विश्व के महान अर्थशास्त्री ‘कार्ल मार्क्स (Karl Marx)’ का जन्मदिन है। आज के दिन 5 मई 1818 को अर्थशास्त्री (Economist) और विचारक कार्ल मार्क्स का जन्म प्रशिया में हुआ था। उनका पूरा नाम कार्ल हेनरिख मार्क्स (Karl Heinrich Marx) था। 1824 में उनके परिवार ने यहूदी धर्म (Judaism) को छोड़कर ईसाई धर्म (Christianity) को अपना लिया था। उन्होंने 17 साल की उम्र में कानून के अध्ययन के लिए बॉन विश्वविद्यालय (University of Bonn), जर्मनी (Germany) में प्रवेश लिया। इसके बाद बर्लिन और जेना विश्वविद्यालयो से साहित्य, इतिहास और दर्शनशास्त्र (Philosophy) का भी अध्ययन किया। 1839-41 में उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की और उसके बाद वे लेखक और संपादक बन गए। फिर 1847 में एंजेल्स के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद का प्रथम घोषणा पत्र (कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो) प्रकाशित किया। 1867 में उनकी प्रख्यात पुस्तक ‘दास कैपिटल (Das Kapital)’ प्रकाशित हुई। 14 मार्च 1883 को उनका निधन हो गया।