
देश के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की कई नामचीन हस्तियों को पद्मश्री देने की घोषणा की गई। इनमें बॉलीबुड़ की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। इसके बाद कंगना को कई बधाई के संदेश आने लगे, जिनमें अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी कंगना को एक बधाई संदेश भेजा। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का खूब मजाक बनाया और एक मजेदार ट्वीट किया। वहीं, कंगना रनौत ने सम्मान मिलने पर अपना आभार प्रकट किया है।