भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात

ऑकलैंड के ईडन मैदान में शुक्रवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच पाँच टी20 मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला गया। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड़ पर आसानी से जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड़ ने पहले खेलते हुए भारत को 204 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 19वें ओवर में पार कर लिया। इस तरह भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर इस श्रृंखला में 1-0 बढ़त प्राप्त कर ली है। मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर को मिला। इस श्रृंखला का दूसरा मुकाबला कल इसी मैदान पर खेला जाएगा।