
आज मौनी अमावस्या है। सुबह से ही गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग पूजा-पाठ तथा दान-पुण्य में लगे हुए हैं। अगर आज लक्ष्मी माँ की कृपा हो जाए तो जीवन सुखमय हो जाएगा। ज्योतिषी मानते हैं कि माँ लक्ष्मी के 18 पुत्रों ने नाम का जाप करने से माँ भक्तों से खुश होती हैं और भक्तों का सारी मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं। आज के दिन ग्रहों का भी विशेष महत्व है। आज शनि ग्रह धनु राशि का घर छोड़कर मकर में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद शनि गुरु-केतु से बिछड़ जाएंगे और सूर्य तथा बुध से जुड़ जाएंगे।