
अपनी रसोई को साफ रखने के लिए महिलाएँ जी-जान लगा देती हैं। खाना बनाते समय कई बार खाना जल जाता है और बर्तन के तलवे पर चिपक जाता है। अगर इसे रगड़ कर साफ नहीं किया जाए तो यह बहुत भद्दा लगने लगता है। इसको साफ करने में मेहनत भी बहुत लगती है। तो चलिए बताते हैं एक आसान तरीका, जिससे आप बर्तनों को चमका सकते हैं। सबसे पहले आप बर्तन में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। उसके बाद 2 चम्मच नींबू का रस और 2 कप गरम पानी डालें। फिर इसे लोहे के ब्रश से रगड़ कर साफ कर लें। इससे आपका जला हुआ बर्तन बिल्कुल चमकने लगेगा।