आज हास्य निर्देशक प्रियदर्शन का जन्मदिन

आज बॉलीवुड़ के महान निर्देशक ‘प्रियदर्शन’ 63 वर्ष के हो गए हैं। उनका पूरा नाम प्रियदर्शन सोमन नायर है। वे 30 जनवरी 1957 को केरल के त्रिवेंद्रम में जन्मे थे। उन्होंने दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई का रुख करते हुए एक कथाकार के तौर पर कई मलयालम फिल्मों के लिए काम किया। इसके बाद प्रियदर्शन ने फिल्म निर्देशन की कमान संभाली। प्रियदर्शन ने 1993 में पहली बार एक हिंदी फिल्म का निर्माण किया, लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म ‘हेराफेरी’ से। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई शानदार फिल्मों को निर्देशित किया। उन्हें साल 2007 की तमिल फिल्म कांचीवरम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा जा चुका है।