
आज बसंत पंचमी है। इस त्यौहार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इसे भारत के अलावा बांग्लादेश और नेपाल के लोग भी मनाते हैं। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। उनके साथ भगवान विष्णु और कामदेव की भी पूजा की जाती है। इस बार बसंत पंचमी आज सुबह 10:46 बजे से शुरू हो कर, कल दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। बसंत पंचमी की पूजा सुबह सूर्योदय के समय होती है, इसलिए इसे कल सुबह मनाया जाएगा।