आज जॉर्ज फ़र्नांडिस की पुण्यतिथि

आज भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता रहे जॉर्ज फ़र्नांडिस की पहली पुण्यतिथि है। उनका जन्म 3 जून 1930 को कर्नाटक के मंगलुरु में हुआ था। उन्हें हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, तमिल समेत कई भाषाओं का ज्ञान था। नवंबर 1973 को वे ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1974 में उनके ही नेतृत्व में मुंबई में हड़ताल शुरु हुई। उनकी एक अपील मात्र से न केवल पूरी मुंबई, बल्कि पूरा देश थम गया था। जॉर्ज एक यूनियन नेता, राजनेता ही नहीं, बल्कि एक पत्रकार भी थे। वे 1967 से 2004 तक 9 बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सांसद भी रहे। हाल ही में उन्हें देश के शीर्ष नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया है।