सफर के दौरान बचें उल्टियों से

सफर के दौरान कई लोगों को उल्टियों से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोग तो इसके कारण सफर भी नहीं कर पाते हैं। आइए इसको दूर करने के लिए हम आपको बताते हैं कुछ उपाय-

आप सफर के दौरान साथ में नींबू रखें। अगर अजीब सा मन हो रहा हो तो आप नींबू को छीलकर उसे सूंघे। ऐसा करने से आपको उल्टियाँ नहीं आएंगी। इलायची के सेवन से भी आराम मिलता है। आप चूर्ण का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा खट्टी-मीठी गोलियाँ भी चूस सकते हैं। तो सफर पर जाते समय इन चीजों को अपने साथ जरूर रखें।