आज सीएए और एनआरसी के खिलाफ भारत बंद

आज नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ कुछ संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से यह ऐलान किया गया है, जिसका कई दलित संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। इसका असर मुंबई में दिखा, जहाँ लोकल रेलों को रोका गया, जिसके बाद आम लोगों और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हो गई। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली के शाहीन बाग़ में पिछले काफी दिनों से विरोध कर रहे लोग आज शाहीन बाग़ से जंतर-मंतर तक एक रैली निकालेंगे।